मथुरा में बड़ा हादसा : इंडियन ऑयल रिफाइनरी में आग लगने के बाद जोरदार धमाका, 12 कर्मचारी झुलसे; चार गंभीर
रिफाइनरी में शट डाउन के दौरान खराब उपकरणों को रिपेयर कर टेस्टिंग की जा रही है। इसी प्रक्रिया में रिफाइनरी के एबीयू प्लांट में कार्य चल रहा था तभी अचानक फर्निश पाइप लाइन हीट होने के चलते फट गई।
विस्तार
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 12 लोग घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मथुरा में रिफाइनरी से आग की लपटें उठने के बाद जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई। उन्होंने बताया कि आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं क्योंकि आग ने रिफाइनरी को अपनी चपेट में ले लिया था। सूत्रों ने बताया कि यह शक्तिशाली विस्फोट रात करीब 8.30 बजे हुआ जब मुख्य संयंत्र को डेढ़ महीने की बंदी के बाद फिर से शुरू किया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार मथुरा टाउनशिप थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्लांट के अंदर टेस्टिंग के दौरान एबीयू प्लांट में अचानक आग लग गई। 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे की वजह फर्निश लाइन हीट होना बताया जा रहा है। झुलसे लोगों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उपचार के लिए इन्हें सिटी हॉस्पिटल एवं दिल्ली मेट्रो भेज दिया है।
रिफाइनरी में शट डाउन के दौरान खराब उपकरणों को रिपेयर कर टेस्टिंग की जा रही है। इसी प्रक्रिया में रिफाइनरी के ए बीयू प्लांट में कार्य चल रहा था तभी अचानक फर्निश पाइप लाइन हीट होने के चलते फट गई। इस दौरान वहां कार्य कर रहे कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। हादसे में दस लोग घायल होने की खबर है इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रिफाइनरी प्रशासन ने गंभीर रूप से झुलसे हरिशंकर, इरफान, अजय शर्मा, राजीव कुमार को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां उनकी गंभीर हालत होने के चलते चिकित्सकों ने दिल्ली स्थित मेट्रो हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
रिफाइनरी प्रशासन या जिला अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिफाइनरी पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
सिटी हॉस्पिटल के डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि जले हुए 4 मरीजों को रिफाइनरी से लाया गया था। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। वे 40-50% जले हैं।
#WATCH | Uttar Pradesh: Mathura ABU Plant Explosion | Dr Dinesh Yadav from the City Hospital, says, "... 4 patients with burn injuries were brought from the refinery. They are under treatment and stable... They have 40-50% burn injuries..." pic.twitter.com/sXI9rYLV6R
— ANI (@ANI) November 12, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.