फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire breaks out after car collides with police patrol vehicle

Mathura News: पुलिस गश्त वाहन में कार की टक्कर से लगी आग, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out after car collides with police patrol vehicle
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को माइल स्टोन 107 के पास यमुना एक्सप्रेस वेए टोल चौकी के पुलिस गश्त वाहन में पीछे से होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी राघव की मौत हो गई। उसकी बहन प्रतिभा समेत गश्त वाहन में सवार पुलिसकर्मी अनिल और चालक प्रताप सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई। जलती कार को देखकर एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। रविवार को थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 107 के समीप पुलिस का गश्त वाहन एक्सप्रेसवे पर निगरानी कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान होंडा सिटी कार ने पुलिस की बोलेरो गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर इतनी तेज थी कि कार में तुरंत आग लग गई। कार में सवार लोगों को निकालने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि हादसे में दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी राघव की मौत हुई है। उसकी बहन प्रतिभा घायल हुई हैं। गश्त वाहन में सवार पुलिसकर्मी अनिल और चालक प्रताप सिंह भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस पर आधे घंटे देर से पहुंचने का आरोप, उठे सवाल
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को माइल स्टोन 107 के पास भीषण हादसे के बाद घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस के करीब आधे घंटे बाद पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। लेकिन पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण कार काफी देर तक आग की लपटों में घिरी रही। यदि पुलिस समय से आती तो नुकसान कम हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed