{"_id":"6a2f04832371bb12e40799ca","slug":"fir-registered-after-one-and-a-half-months-in-teenage-girls-death-case-mathura-news-c-412-1-mt21013-8928-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डेढ़ माह पहले हुई थी किशोरी की मौत, अब पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी; आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डेढ़ माह पहले हुई थी किशोरी की मौत, अब पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी; आरोपियों की तलाश
Mon, 15 Jun 2026 11:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:49 AM IST
सार
सौंख क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी की जहर खाने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि मारपीट और धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने यह कदम उठाया था, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के सौंख में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से हुई किशोरी की मौत के मामले में दो नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद थाना पुलिस नामजदों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
थाना मगोर्रा के अंतर्गत कस्बे की नवीन कॉलोनी निवासी आकाश के घर में करीब डेढ़ माह पूर्व दो नामजद युवक घुस आए थे। पीड़ित के परिवार से गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि नामजदों ने लाठी डंडे से मारपीट की। जान से मारने की धमकियां दी। इससे प्रताड़ित होकर पीड़ित की 15 वर्षीय नाबालिग बहन ने जहर खा लिया। जहर खाने से किशोरी की तबीयत खराब हो गई।
इसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर मगोर्रा पुलिस ने डेढ़ माह बाद नामजद अहमल निवासी शिवा उर्फ कलुआ और सौंख निवासी विपिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस नामजदों की तलाश में जुटी है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी के मौत के मामले में दो नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।