फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR filed against three people including former village head of Pavesara

Mathura News: पवेसरा की पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against three people including former village head of Pavesara
मथुरा। राया विकासखंड की ग्राम पंचायत पवेसरा में मनरेगा में कराए गए विकास कार्यों की धनराशि में गड़बड़ी के आरोप में तत्कालीन ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिलाधिकारी से तीनों से धनराशि की वसूली कर कोर्ट को अवगत कराने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2009-2010 में तत्कालीन प्रधान श्रीमती देवी, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार, तत्कालीन तकनीकी सहायक उमेश कुमार ने मिलकर मनरेगा में कराए गए कार्य की धनराशि 6.09 लाख की धनराशि का दुरुपयोग किया। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में उसने हाईकोर्ट में 3 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अर्जी दाखिल की।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया और राया पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही जिलाधिकारी से वसूली कर कोर्ट को अवगत कराने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वादी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने में वर्तमान ग्राम प्रधान नाहर सिंह राना, समाजसेवी जयवीर सिंह, चौधरी राजेश सिंह ने काफी मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed