फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Financial assistance of one crore from the government to the family of the deceased contractual worker

मृतक संविदाकर्मी के परिवार को सरकार से एक करोड़ की आर्थिक सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:34 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance of one crore from the government to the family of the deceased contractual worker
सौंख। संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में विद्युत सब स्टेशन पर जनपद के संविदाकर्मियों की बैठक हुई। इसमें पांच दिन पूर्व करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मचारी विष्णु शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिले का प्रत्येक संविदा कर्मचारी एक-एक हजार रुपये एकत्रित कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि सौंपेगा।
विज्ञापन

संविदाकर्मियों का कहना है कि निगम की ओर से सब स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कर्मचारी अपनी सुरक्षा कैसे करेंगे, प्रदेश सरकार से मृतक विष्णु शर्मा के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि, किसी परिजन को सरकारी नौकरी, बीमा सहित अन्य सरकार की ओर से सुविधाएं दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यवाहक गणेश तोमर, जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, गोवर्धन डिवीजन अध्यक्ष रामकुमार कुंतल, महामंत्री आशू गौड़, प्रेमवीर, सुंदर सिंह, हरी चंद, हरेंद्र सिंह, विष्णु, विनोद, भोले, नरेंद्र शर्मा, धनवीर, कमल, गोविंदा, डिगंबर सिंह, नैमसिंह, राजकुमार, कन्हैया, प्रवीण, गुड्डू, जयप्रकाश, रामवीर सिंह, दर्याब सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed