{"_id":"756660d9b2db707befe73057bdd0ffcd","slug":"fighting-among-devotee-sevayat-and-security-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांके बिहारी मंदिर में भिड़े श्रद्धालु, सेवायत और गार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांके बिहारी मंदिर में भिड़े श्रद्धालु, सेवायत और गार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांके बिहारी मंदिर में सोमवार शाम श्रद्धालु, सेवायत और सुरक्षाकर्मियों में विवाद हो गया। नौबत गाली-गलौज और मारपीट तक जा पहुंच गई। अचानक हुए मामले से मंदिर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
दिल्ली के कमला नगर निवासी शैलेंद्र और शैलेष दोनों भाई बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। करीब 7:30 बजे दोनों लोग बांके बिहारी मंदिर की वीआईपी गैलरी में दर्शनों के लिए बढ़े। वहां मौजूद सेवायतों से उनकी नोकझोंक हो गई। मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया।
इसी बीच मंदिर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी भी आ गए। इतने में नौबत मारपीट तक आ गई। इस विवाद से मंदिर में अफरा तफरी मच गई। आम श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराया। मंदिर परिसर में इस प्रकार विवाद से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।