फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fight over procession in refinery's Chhadgaon

Mathura News: रिफाइनरी के छड़गांव में शोभायात्रा निकालने पर मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Fight over procession in refinery's Chhadgaon
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बरारी में आंबेडकर शोभायात्रा में ठाकुर और जाटव पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 8 लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरी और रविवार की रात को गांव अगनपुरा में बाबा साहब के बैनर और पोस्टर फाड़ने को लेकर सोमवार को ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस अधिकारियों ने नए बैनर और पोस्टर लगवाए और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। साथ ही बैनर और पोस्टर फाड़ने वाले तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि सोमवार की दोपहर छड़गांव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा निकल रही थी। शोभायात्रा निकालने वाले पूरे गांव का चक्कर लगाना चाहते थे, जबकि उन्हें छड़गांव से सीधे बरारी जाना था। गांव के बीच में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी थी। ट्राॅली से गेहूं उतारे जा रहे थे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने ट्रैक्टर हटाने को कहा इसी बात को लेकर ठाकुर और शोभायात्रा में शामिल लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

मारपीट में ठाकुर पक्ष से रणवीर, मोहन और जाटव पक्ष से प्रशांत और नानक चंद घायल हो गए। थाना प्रभारी अजय वर्मा के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 4-4 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर रविवार की रात को गांव अगनपुरा में बाबा साहब के पोस्टर और बैनर तीन नाबालिग लड़कों ने फाड़ दिए। इसके बाद बैनर और पोस्टर फाड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोमवार की सुबह बाबा साहब के अनुयायियों को जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नए बैनर और पोस्टर लगवाकर लोगों के आक्रोश को शांत किया और तीनों नाबालिग को पूछताछ के लिए थाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed