फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fight between two policemen on the road, video goes viral

Mathura News: दो सिपाहियों के बीच सड़क पर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fight between two policemen on the road, video goes viral
वृंदावन। सुनरख मार्ग स्थित पार्किंग के पास लगे बैरियर पर तैनात हेड कांस्टेबल और यातायात पुलिस के सिपाही में विवाद हो गया। सरेराह दोनों के बीच गाली गलौज और मारपीट का लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया। पीड़ित सिपाही ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने सिपाही का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रमणरेती पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार शुक्रवार शाम करीब चार बजे अपने निर्धारित पॉइंट सुनरख मार्ग स्थित पार्किंग के पास बैरियर पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी वहां यातायात पुलिस में तैनात सिपाही सुंदर अत्री वहां पहुंचे। हेड कांस्टेबल का आरोप है कि सिपाही सुंदर की ड्यूटी वीआईपी रोड जादौन पार्किंग पर थी। वहां से लगभग दो किलोमीटर चलकर वह उनके पॉइंट पर आकर गाली गलौज और झगड़ने लगे। उनका कहना है कि वह शराब के नशे में थे। गाली गलौज और अभद्रता का जब हेड कांस्टेबल ने विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट हो गई। लोग वीडियो बनाने लगे। दोनों में हुए विवाद की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पीड़ित हेड कांस्टेबल ने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी और कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर दी है। इस पर कोतवाली पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस के सिपाही और सिविल पुलिस के हेड कांस्टेबल के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि सिपाही शराब पीये हुए था। हेड कांस्टेबल का मेडिकल कराकर जांच शुरु कर दी है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed