फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fight between two parties regarding drain and drain In Mathura sticks were used from both sides

Mathura: नाली-खड़ंजा को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे; पथराव भी हुआ

Mon, 04 Mar 2024 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 04:36 PM IST
सार

मथुरा में नाली-खड़ंजा को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। 

विज्ञापन
fight between two parties regarding drain and drain In Mathura sticks were used from both sides
नाली-खड़ंजा को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे; पथराव भी हुआ - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को नाली-खड़ंजा को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में एक पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ फायरिंग और पीटने के मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना मांट थाना क्षेत्र के जसौली अड्डे गांव की है। गांव निवासी शेर सिंह एवं अमिताभ के मध्य पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर सोमवार को एक बार फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी- डंडे चलने लगे। छत पर चढ़कर दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामले में शेर सिंह ने थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन

इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज

तहरीर के आधार पर राकेश, मनीष, अभिताभ, विष्णु, तीर्थराज, मनीष, दुर्ग सिंह के खिलाफ मारपीट एवं अवैध असलाह से फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि झगड़े में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed