फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fierce clash broke out between two groups over biscuits being given on credit

UP: बिस्किट उधार न देने पर दो पक्षों में मचा बवाल, डेढ दर्जन लोग घायल; 19 नामजद समेत 15 अज्ञात पर FIR

Fri, 20 Feb 2026 11:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 11:19 PM IST
सार

उधार बिस्किट को लेकर दो पक्षों में जमकर टकराव हुआ। यह विवाद गाली-गलौज से शुरू होकर पथराव और लाठी-डंडों तक पहुंच गया। दोनों ओर से हुए पथराव में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
fierce clash broke out between two groups over biscuits being given on credit
दो पक्षों में जमकर टकराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को बिस्कुट उधार पर मिलने पर दो पक्षों में जमकर टकराव हो गया। गाली-गलौज से शुरु हुई लड़ाई पथराव तक आ गई। दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने लाठी-डंडे लेकर आ गये। दोनों ओर छतों से हुये पथराव में करीब डेढ दर्जन लोग घायल हो गये।

विज्ञापन


फरह थाना क्षेत्र के गांव किरारई में अनूप की परचून की दुकान है। दोपहर करीब एक बजे गांव के ही रहने वाले महेंद्र का पुत्र शिवा अनूप के पास गया और उधार बिस्किट मांगने लगा। 

विज्ञापन

आरोप है कि अनूप ने उसे उधार बिस्कुट आदि देने से मना कर दिया। इसी बात तो लेकर विवाद बढ़ गया। इधर अनूप ने अपने पक्ष के लोग बुला लिये उधर दूसरी ओर महेन्द्र पक्ष के लोग इकठ्ठा हो गया। विवाद बढने लगा। गाली-गलौज से शुरु हुई लड़ाई पथराव तक आ गई। 

दोनों ओर छतों से पथराव होने लगा। पथराव होते ही गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने को इधर-उधर दौड़ने लगे, लेकिन इस बीच हुए पथराव के चलते करीब डेढ दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 19 नामजद और 15 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फरह में भर्ती कराया है। 

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामवीर ने बताया कि करीब डेढ दर्जन लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है। जिनमें अतुल, मानसिंह, गीतम, पंकज, विजयसिंह, शिवा, नेत्रपाल, यदुवीर, हेमन्त, घनश्याम, सुशील आदि घायलों का इलाज किया गया है। वहीं सिर में चोट लगने के कारण रमेश को आगरा के एसएन मेडीकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि बिस्किट आदि उधार मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें करीब डेढ दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने अपनी ओर से ही मामले में प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें 19 नामजद और 15 अज्ञात ग्रामीणों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed