{"_id":"68b07419cc0938c23808d51a","slug":"few-seconds-after-sitting-in-an-e-rickshaw-young-man-died-of-heart-attack-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ई-रिक्शा में बैठने के चंद सेकंड बाद बेहोश हुआ युवक...बहन के फूल गए हाथ-पांव, डाॅक्टरों ने किया मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ई-रिक्शा में बैठने के चंद सेकंड बाद बेहोश हुआ युवक...बहन के फूल गए हाथ-पांव, डाॅक्टरों ने किया मृत घोषित
Thu, 28 Aug 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 28 Aug 2025 08:52 PM IST
सार
युवक अपनी बहन के साथ दवा लेने जा रहा था। ई-रिक्शा में बैठने के दाैरान अचानक बेहोश हो गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को ई-रिक्शा में बैठने के चंद सेकंड बाद ही एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अचेत होकर गिर गए। बहन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक आगरा के रुनकता निवासी राजकुमार (38) नोएडा में निजी कंपनी में बिजली मिस्त्री का काम करते थे। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। इसलिए इलाज के लिए मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के पुरानी छावनी में अपनी बहन निशा के पास आए थे। बुधवार शाम को राजकुमार अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास दवा लेने के लिए जा रहे थे।
वह ई-रिक्शा में बैठे और चंद सेकंड बाद अचेत होकर उसी में गिर गए। आनन-फानन ई-रिक्शा चालक व उनकी बहन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि उनका पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा है। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि राजकुमार बीमार चल रहे थे। बुधवार शाम को उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।