फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fever took the life of woman and youth, health department oblivious

बुखार ने ली महिला और युवक की जान, स्वास्थ्य विभाग बेखबर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
Fever took the life of woman and youth, health department oblivious
नौहझील (मथुरा)। जनपद में बुखार का कहर लोगों का पीछा छोड़ता नहीं दिख रहा है। बुखार से नौहझील और सुरीर में एक युवक और महिला की मौत हो गई। इधर, स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी मौत की पुष्टि होने से इंकार कर दिया है। मथुरा में 15 नए डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

नौहझील में पिछले एक माह से बुखार लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। टायफाइड, मलेरिया व डेंगू ने लोगों को जकड़ रखा है। तबियत बिगड़ने पर मरीज मथुरा, अलीगढ़, आगरा तक इलाज को दौड़ रहे हैं। बुखार में तबियत बिगड़ने पर बेर में एक युवक की मौत हो गई। सुरीर व आसपास इलाके में डेंगू ने पैर पसार रखे हैं। अधिकांश मरीजों की जांच में डेंगू के लक्षण आ रहे हैं। सुरीर के गांव बेरा में सौदान सिंह के बेटा विनय को दो दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग विनय को अलीगढ़ के कस्बा खैर ले गए। जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी। अलीगढ़ ले जाते समय विनय (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंटीगांव के सुरीर क्षेत्र में फैली बुखार व डेंगू की बीमारी के चलते आए दिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ममता देवी (35) पत्नी मनोज कुमार शर्मा निवासी सुरीर को चार दिन पूर्व बुखार की शिकायत पर परिजनों ने कस्बा के अलावा मथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन सुधार न होने पर परिजनों ने कैलाश हॉस्पिटल नोएडा में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की शाम मौत हो गई। सुरीर क्षेत्र में इस समय फैली बुखार व डेंगू की बीमारी के चलते 8 महिला, पुरुष व बच्चों की मौत हो चुकी है।

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को दोनों मौत की जानकारी नहीं है। गांव गांव लोगों की जांच के लिए टीमें भेजी जा रही हैं और लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed