{"_id":"67a0e4e12ca86ef33e02cfdf","slug":"festival-of-colours-begins-in-braj-from-vasant-panchami-bankebihari-plays-holi-with-his-devotees-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: वसंत पंचमी के साथ ब्रज में रंगोत्सव का आगाज, बांकेबिहारी ने भक्तों के संग खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: वसंत पंचमी के साथ ब्रज में रंगोत्सव का आगाज, बांकेबिहारी ने भक्तों के संग खेली होली
Mon, 03 Feb 2025 09:16 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 03 Feb 2025 09:16 PM IST
सार
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों पर गुलाल उड़ाया गया। प्रभु भक्ति के रंग में रंगे भक्त गुलाल में इस कदर सराबोर हो गए कि वह अपनी सुधबुध भूलकर नाचने-गाने लगे।
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वसंत पंचमी पर सोमवार को भक्तों और भगवान के बीच सतरंगी गुलाल से होली हुई। इसके अलावा ठाकुर राधावल्लभ मंदिर एवं अन्य मंदिरों में भी सेवायत गोस्वामियों ने प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। नगर के मंदिरों में 40 दिन धुल्हैड़ी तक होली होगी।
वसंत पंचमी से ब्रज की होली का भक्तिमय रंग नगर के मंदिरों में देखने को मिला। सोमवार सुबह बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन के पट खुलते ही भक्तजन उमड़ पड़े। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुर बांकेबिहारी को सर्वप्रथम संतरंग का गुलाल अर्पित किया। उनके कपोलों पर गुलाल का शृंगार किया। इसके बाद राजभोग एवं शृंगार आरती के बाद सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी के प्रसाद के रूप में गुलाल जमकर भक्तों पर बरसाया।
प्रभु भक्ति के रंग में रंगे भक्त गुलाल में इस कदर सराबोर हो गए कि वह अपनी सुधबुध भूलकर नाचने, गाने लगे। ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गया। गोस्वामियों ने वसंत के पद का गायन कर ठाकुरजी को रिझाया। इधर, ठाकुर राधावल्लभ मंदिर एवं प्राचीन सप्तदेवालयों में भी ठाकुरजी को गुलाल सेवित किया गया। उसके बाद प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया गया।
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी से बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल की होली की शुरुआत हो गई है। रंगभरनी एकादशी तक सुबह शाम आरती के बाद ठाकुरजी भक्तों के साथ गुलाल की होली खेलेंगे। रंगभरनी एकादशी से टेसू के फूलों के गुनगुने रंग और गुलाल, फूलों से होली पांच दिन धुल्हैड़ी तक खेली जाएगी।