फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female thief who used to steal in trains arrested

Mathura News: ट्रेनों में चोरी करने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Female thief who used to steal in trains arrested
मथुरा। ट्रेनों में महिला गिरोह बनाकर यात्रियों का सामान चोरी करने वाली महिला चोर को जीआरपी, सीआईबी व आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से यात्रियों से चोरी किए गए करीब 4 लाख रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं। महिला के खिलाफ विभिन्न जीआरपी थानों में 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ रेलवे नजमुल हुसैन नकवी ने बताया कि जीआरपी, सीआईबी की विशेष चेकिंग टीम प्लेटफार्म नंबर 8 आगरा एंड की ओर पहुंची तो एक महिला को शक के आधार पर उससे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपनी अन्य महिला साथियों के साथ ट्रेनों के एसी कोच में यात्रियों का सामान चोरी करती है। उसने बताया कि उसकी दो महिला साथी ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए गई हैं। बरामद सामान भी उसने महिला साथियों के साथ यात्रियों के पास से चोरी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी गई एक महिला जिला आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की निवासी है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि महिला के कब्जे से बरामद हुए आभूषणों की कीमत करीब 4 लाख रुपये है। अन्य महिला साथियों की तलाश जारी है।


यह सामान हुआ बरामद
जीआरपी ने महिला चोर के पास से एक 10 ग्राम पीली धातु की चेन, 3 ग्राम पीली धातु कान की बाली, 10 ग्राम का मंगलसूत्र पीली धातु का, 4 ग्राम की अंगूठी व टीका का वजन लगभग 2.5 ग्राम, 40 ग्राम वजन की सफेद धातु की पायल, एक जोड़ी बड़ी पायल, एक जोड़ी पतली पायल, 2 पायल टूटी हुई बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed