{"_id":"67960ff51607f8cf950094ad","slug":"female-constable-asked-for-permission-from-the-department-for-gender-change-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुझे लिंग परिवर्तन कराना है...महिला सिपाही ने दिल्ली पुलिस से मांगी इजाजत; जांच में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुझे लिंग परिवर्तन कराना है...महिला सिपाही ने दिल्ली पुलिस से मांगी इजाजत; जांच में जुटे अधिकारी
Sun, 26 Jan 2025 04:05 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 26 Jan 2025 04:05 PM IST
सार
मामले में मथुरा पुलिस को पत्र भेजा गया है। इस पर पुलिस की ओर से महिला सिपाही के गांव में जांच की गई। जांच के बाद रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
लिंग परिवर्तन सर्जरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस में तैनात मथुरा के नौहझील क्षेत्र की रहने वाली युवती ने लिंग परिवर्तन कराने को लेकर विभाग से अनुमति मांगी है। वह पुरुष बनना चाहती है। उन्होंने विभागीय जांच के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
अधिकारियों के मुताबिक लिंग परिवर्तन कराने का अनुरोध करने वाली नौहझील क्षेत्र की निवासी युवती फिलहाल दिल्ली पुलिस में तैनात है। वह 2010 बैच की आरक्षी है। उनका परिवार भी साथ ही रहता है।
दिल्ली पुलिस ने मथुरा एसएसपी को जांच के लिए पत्राचार किया है। पुलिस जांच के लिए युवती के गांव पहुंची। जांच पूरी होने के बाद मथुरा पुलिस रिपोर्ट दिल्ली भेजेगी।