फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fear of damage to potato crop due to cold wave, farmers upset

Mathura News: शीतलहर से आलू की फसल को नुकसान का खतरा, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fear of damage to potato crop due to cold wave, farmers upset
बलदेव। पिछले तीन दिन से पड़ रहे पाले व शीतलहर से आलू की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। पिछले कई दिन से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। रात में तापमान घटने से तीन दिन से पाला पड़ रहा है। पाले से आलू व लाहे की फसल में नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक के गांव गढ़सौली, हथकौली, पचावर, बरौली, जादौंपुर, अबैरनी, तारापुर, सिहोरा, कारब, नगला तेजा, हयाजपुर, बंदी, अलीपुर आदि गांवों में पाले से फसलों में नुकसान हुआ है। भाकियू (भानु) के प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने बताया सुबह खेत पर पहुंचे तो आलू के खेत बर्फ की चादर से ढके थे। पचावर के किसान ओमप्रकाश, सुरेश मुखिया व हथकौली के किसान हेमेंद्र सिकरवार, रमेश चंद्र, भूपेंद्र सिंह, केदारी प्रधान, गढ़सौली के जगमोहन सोलंकी, रतन सिंह पहलवान, सुरेश शर्मा ने बताया दो तीन दिन से लगातार आलू के खेतों में पाला जम रहा है। आलू की फसल को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। चार डिग्री तापमान के कारण सबसे ज्यादा आलू की फसल प्रभावित हुई है। शीतलहर और ठंडी हवाओं से सरसों की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। सुरेश फौजी तारापुर, भीमसैन सिहोरा, योगेश चौधरी नगला तेजा, रामसनेही नगला तेजा, सतीश तारापुर, सुधीर हयातपुर, दर्याब सिंह आदि किसान परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed