फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Faults at night took away sleep, tripping took away peace during the day

Mathura News: रात में फाॅल्ट से उड़ी नींद, ट्रिपिंग ने छीना दिन का सुकून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Faults at night took away sleep, tripping took away peace during the day
मथुरा। कोसीकलां में इसलामपुर रोड पर ट्रांसफॉर्मर सही करते कर्मी। - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। गर्मी के जोर पकड़ने के साथ बिजली में फाॅल्ट आने की झड़ी लग गई है। नगर में अलग-अलग स्थानों पर केबल जलने, जंपर उड़ने और ट्रांसफाॅर्मर का फेस जाने से घंटों बिजली गुल रही। दिन हो या रात करीब 30 से 40 बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं की रातों की नींद और दिन का चैन उड़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो और भी बुरा है। चंद घंटे भी लाइट मुश्किल से मिल रही है। लोग बिजली कटौती से बेहाल हैं। भरतपुरिया पेच में 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार की रात्रि में खराबी आने से बिजली गुल हो गई। जिससे करीब 170 घरों की बिजली गुल हो गई। शनिवार को जेई अनूप गौड़ ने एक अन्य ट्रांसफॉर्मर को आपस में बदवा दिया जिससे दोपहर में दो बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं गोपाल बाग अनाथ आश्रम के समीप कॉलोनी में बंच जल जाने से 12 घंटे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

गांव धानौता बिजलीघर पर ओवरलोडिंग के चलते रूपनगर फीडर से पोषित होने वाले शेरनगर, खैरार, फूलगड़ी, रूपनगर, बुद्धगढ़ी, सुजावली, बरचावली, राजागढ़ी, भीकागढ़ी सुबह सात बजे बंद आपूर्ति देर शाम 8 बजे तक शुरू नही हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


12 संयोजन काट तीन के मीटर उखाड़े
कोसीकलां। ओवरलोडिंग रोकने, बकाया वसूलने के लिए टीम ने गोपाल बाग पर राधाकृष्ण कॉलोनी में शुक्रवार को अभियान चलाया। जेई ने बताया कि 1.60 लाख के बकाएदार 12 उपभोक्ताओं के संयोजन काट दिए। वहीं तीन उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed