{"_id":"6500bb0b8c6d4599ad0330a7","slug":"fault-in-underground-power-cable-power-cut-for-hours-mathura-news-c-29-1-mtr1018-133210-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भूमिगत विद्युत केबल में फॉल्ट, घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भूमिगत विद्युत केबल में फॉल्ट, घंटों गुल रही बिजली
Wed, 13 Sep 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन रेलवे स्टेशन समेत कई क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। हरिजन बस्ती क्षेत्र में दोपहर में कई घंटे बिजली गुल रही, वहीं सेवाकुंज मंदिर क्षेत्र समेत कई मोहल्लों में बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर में वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास भूमिगत विद्युत केबल में फॉल्ट हो गया। विद्युत निगम के कर्मचारी करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक फॉल्ट को सही करने में जुटे रहे। इस बीच हरिजन बस्ती क्षेत्र में बिजली गुल रही। वहीं जुगलघाट, सेवाकुंज क्षेत्र, बड़वाला मोहल्ला और प्रेम गली में भी विद्युत केबल में फॉल्ट होने से सुबह से ही बिजली आती-जाती रही। सेवाकुंज क्षेत्र निवासी मोहनश्याम शर्मा एवं देवकीनंदन ने बताया कि दिन में बिजली कुछ समय के लिए आती है और चली जाती है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं विद्युत उपकरण भी खराब होने का डर सताता है। प्रेम गली निवासी वृंदावनी ने बताया कि बिजली की समस्या पिछले दो दिनों से बनी हुई है।
दोपहर करीब साढे बारह बजे एक घंटे के लिए और शाम को छह बजे बिजली चली गई। मथुरा गेट निवासी मुस्तफा आलम ने बताया कि आए दिन फॉल्ट हो रहे हैं। दोपहर में भी फॉल्ट होने से बिजली चली गई। बिजली जाने पर बिजलीघर पर शिकायत करते हैं तो वहां से जवाब मिलता है कि लाइनमेन फॉल्ट सही करने गए हैं, थोड़े समय के बाद भेजेंगे। रंगजी बगीचा सब स्टेशन के जेई दीपक कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में फॉल्ट की शिकायत आईं थी, जिसे टीम भेजकर सही कराया गया। कोई बड़ा फॉल्ट नहीं हुआ और न ही ब्रेकडाउन नहीं लिया गया।