{"_id":"64eba1fbde14f982b8017bd4","slug":"father-son-accused-of-cheating-thousands-of-people-in-the-name-of-lottery-mathura-news-c-29-1-mtr1019-126135-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मरे हुए इंसान ने कैसे की महिला से छेड़खानी, हजारों लोगों से ठगी करने वाले बाप और बेटे का कारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मरे हुए इंसान ने कैसे की महिला से छेड़खानी, हजारों लोगों से ठगी करने वाले बाप और बेटे का कारनामा
Mon, 28 Aug 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:50 AM IST
सार
लोगों से ठगी करने वाले बाप-बेटे ने रकम वापस न लौटानी पड़े, इसलिए पीड़ितों के विरुद्ध ही झूठे मुकदमे लिखाना शुरू कर दिए। हद तो तब हो गई,जब एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया गया, जिसकी करीब पांच साल पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
मथुरा में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में लॉटरी के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप शहर के होली गेट इलाके के बाप-बेटे पर लगा है। पीड़ितों ने रविवार को इस संबंध में प्रेसवार्ता की। आरोप लगाया कि पुलिस से भी शिकायत की गई है, मगर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जनरल गंज फाटक के पास स्थित खत्री धर्मशाला में शास्त्री नगर निवासी पिंटू अग्रवाल, राधा नगर निवासी नीतिन सोनी और जीतू अग्रवाल निवासी चौक बाजार व इनके अन्य साथियों ने प्रेसवार्ता की। आरोप लगाया कि होली वाली गली के रहने वाले बाप-बेटे ने अप्रैल 2019 में एक हजार रुपये माह की लॉटरी के लिए 45 माह अवधि के लिए श्रीकालिंदी नाम से योजना की शुरुआत की थी। इसमें लकी ड्रा सहित ब्याज का लुभावना वायदा किया गया।
एक हजार से अधिक लोगों ने इस योजना में अपना पैसा लगा दिया। अब उक्त लोगों का पैसा वापस नहीं किया जा रहा है। लकी ड्रॉ भी नामजदों द्वारा अपने-अपने परिवार के लोगों के ही निकाले गए। इस संबंध में थाना पुलिस से लेकर रेंज कार्यालय, आगरा तक में शिकायत की। मगर, कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
हीरा अग्रवाल निवासी जनरल गंज का आरोप है कि उनके परिवार के 12 लाख रुपये से अधिक नामजदों पर हैं। 18 मई 2023 को पैसे देने के लिए उन्होंने बुलाया था। भाई अजय और पिता दीनदयाल उनके घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर विवाद हो गया। इस विवाद में पिता, भाई व तीन अज्ञातों पर मारपीट, परिवार की महिलाओं से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में जब उस परिवार के बयान हुए तो बयानों में बाबा शंकर लाल के नाम का उल्लेख किया। जबकि बाबा शंकरलाल की मौत 2018 में हो चुकी है। ऐसे में उनके द्वारा छेड़खानी कैसे संभव है। इससे साफ होता है कि झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में पुलिस के सामने सभी साक्ष्य पेश किए गए हैं।