फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Father killed in truck accident, son injured

मथुरा: बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Father killed in truck accident, son injured
चौमुहां। जैंत थाना क्षेत्र अंतर्गत जैंत-भरतिया कट पर बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। पुत्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

चौमुहां ब्लॉक के गांव तरौली सुमाली निवासी राम (45) अपने पुत्र अंकुश (13) के साथ गांव से छटीकरा सगाई-लग्न समारोह में शामिल होने जा रहा था। जैंत भरतिया कट के समीप पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इससे अंकुश डिवाइडर पर जा गिरा और राम बाइक सहित ट्रक के नीचे फंस गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों कोनिजी अस्पताल में भर्ती कराया। जैंत थानाध्यक्ष अरुण पंवार ने बताया मौके से चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed