फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Father killed his son over property division in Bharatpur

बेटे की हत्या करके थाने पहुंचा पिता; बोला-मार दिया है, उठा लाओ, मौके पर पहुंची पुलिस तो दृश्य देख रह गई हैरान

Tue, 06 Jun 2023 04:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jun 2023 04:05 PM IST
सार

भरतपुर में बेटे की हत्या करके पिता थाने पहुंचा। पुलिस से बोला कि मैनें उसे मार दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस दृश्य देखकर हैरान रह गई। 

विज्ञापन
Father killed his son over property division in Bharatpur
demo pic

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में संपत्ति के लिए पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचा। पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवाया। मृतक की पत्नी ने मथुरा गेट थाना में सास-ससुर और उनके दूसरे बेटे के खिलाफ हत्या करने के मामले में तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रामनाथ सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे सूचना मिली कि गुलाल कुंड निवासी रोडवेज से रिटायर्ड कर्मचारी लालाराम (65) ने पुत्र विपिन शर्मा (35) की गला दबाकर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पत्नी ने थाना मथुरा गेट में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

.....हमारा बंटवारा करा जाओ

पत्नी ममता देवी ने बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर चल रहे झगड़े की वजह से पति उसे व बच्चों 9 वर्षीय आयुष और 7 वर्षीय ह्रदय को करीब डेढ़ माह पहले मायके छोड़ आए थे। इस दौरान उनकी हर रोज आपस में फोन पर बात होती थी। शनिवार को भी फोन पर बात हुई थी। इस दौरान विपिन ने सास-ससुर से कहा था कि यहां आकर हमारा बंटवारा करा जाओ। 

जल्दी घर आओ, विपिन की मौत हो गई

बताया कि शनिवार रात को ससुर लालाराम ने पति विपिन के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें फोन पर बताया कि उसको दो थप्पड़ लगाकर कमरे में बंद कर दिया है, सो रहा है। रविवार को सुबह ससुराल से फोन आया कि जल्दी घर आ जाओ, विपिन की मौत हो गई है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और मामा ने किया 

अस्थाई चिकित्साकर्मी के रूप में तैनात था

इसके बाद ममता अपने माता-पिता के साथ गुलाल कुंड स्थित घर पहुंची। परिजन का कहना है कि पिता और पुत्रों के बीच जायदाद के बंटवारे को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। आए दिन इसे लेकर झगड़ा होता था। विपिन अटलबंध स्थित सेटेलाइट अस्पताल में अस्थाई चिकित्साकर्मी के रूप में कार्यरत था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed