फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   father and daughter died in accident, wife two children injured

रफ्तार का कहर: बठैन गेट फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी और दो बच्चों की हालत गंभीर

Mon, 02 Mar 2026 09:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 09:01 AM IST
सार

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से टेंपो सवार पिता और छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई। पत्नी और दो बच्चे घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
father and daughter died in accident, wife two children injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बठैन गेट फ्लाईओवर पर रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर टेंपो में सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है।
विज्ञापन


छतरपुर (मध्य प्रदेश) के थाना सरवन के खोडई निवासी पप्पू पाल अपने परिवार के साथ टेंपो से गुरुग्राम जा रहा था। पप्पू गुरुग्राम में टेंपो चलाकर अपने परिवार की गुजर बसर करता था। रविवार की सुबह जब वह परिवार के साथ टेंपो से बठैनगेट स्थित फ्लाई ओवर पर पहुंचे तभी किसी वाहन ने टेंपो को चपेट में ले लिया। हादसे में पप्पू पाल (40) एवं उसकी पुत्री दिव्यांशी (6) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं उसकी पत्नी रोशनी (35), पुत्री शिवानी (8) एवं पुत्र उमंग (10) घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बठैनगेट चौकी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने पिता-पुत्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed