फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fatal Negligence: Eco Car Burnt to Ashes After Fire Breaks Out During LPG Refilling Attempt

UP: घरेलू गैस से कार में रिफिलिंग, इको कार में लग गई आग; अफरा-तफरी मची

Wed, 03 Jun 2026 04:44 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 04:44 PM IST
सार

घरेलू गैस सिलिंडर से कार में गैस भरने के प्रयास के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे इको कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
Fatal Negligence: Eco Car Burnt to Ashes After Fire Breaks Out During LPG Refilling Attempt
कार में लग गई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा घरेलू गैस सिलिंडर से कार में गैस भरने का प्रयास एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। थाना क्षेत्र के गांव रिठौरी में बुधवार को गैस रिफलिंग के दौरान अचानक लगी आग में एक इको कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास के कमरे में रखा भूसा भी इसकी चपेट में आ गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार रिठौरी निवासी बंगाली पुत्र रामवीर सिंह अपने घर के बाहर खड़ी इको कार में घरेलू गैस सिलिंडर से गैस भर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस रिसाव या अन्य तकनीकी कारणों से कार में आग लग गई और कार धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें पास स्थित कमरे तक पहुंच गईं, जिससे वहां रखा भूसा भी जल गया।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक इको कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed