फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers will get 42 crore as insurance

70,000 किसानों को फसल बीमा के 42 करोड़

Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
farmers will get 42 crore as insurance
- फोटो : फाइल फोटो
जिले के 70,000 से ज्यादा किसानों के खातों में 42 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह रकम रबी की फसल प्रभावित होने पर फसल बीमा मुआवजा के तौर पर किसानों को दी गई है। इससे पहले भी जिले के किसानों को बीमा कंपनी ने खरीफ में हुए नुकसान पर 10 करोड़ रुपये जारी किए थे।
विज्ञापन


पिछली रबी की फसल के दौरान फरवरी और मार्च माह में बरसात से जिले में आलू और गेहूं की फसल प्रभावित हुई थी। इस सीजन में जिले के करीब 70,000 किसानों ने विभिन्न माध्यमों से फसल बीमा कराया था, जिन्हें अब मुआवजा की रकम जारी की गई है।
विज्ञापन


सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि फसल बीमा से किसानों को काफी हद तक आर्थिक मदद मिल रही है। वर्तमान में रबी की फसल के 42 करोड़ और इससे पूर्व खरीफ की फसल के 10 करोड़ रुपये किसानों को बीमा कंपनी ने दिए थे। सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में बरसात से भी जिले के कई क्षेत्रों में फसल प्रभावित हुई है। बलदेव, छाता, नौहझील, मांट प्रभावित बताया जा रहा है। इसके सर्वे के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसीबत के रहे तीन साल
बीते तीन साल जिले के किसानों के लिए बुरे दौर के रूप में गुजरे हैं। तीन साल पहले ओलावृष्टि से जिले की संपूर्ण खरीफ फसल ही नष्ट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed