फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers will be release after some time

किसानों की रिहाई में अभी वक्त लगेगा

Tue, 06 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ़ुरा Updated Tue, 06 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be release after some time
16 साल से मुआवजे का इंतजार कर रहे किसानों को जेल में बंद अपनों की रिहाई के लिए अभी और इंतजार करना होगा। शनिवार को न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने से उन्हें रिहाई नहीं मिल सकी। सोमवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल रही और मंगलवार को पूर्व राज्यमंत्री के निधन पर शोकावकाश होने के कारण और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


 
हालांकि न्यायालय से 11 किसान कैदियों को मिली जमानत की खुशी अब गायब हो गई है। इधर किसान कुंवर सिंह निषाद सहित चार के खिलाफ नए केस दर्ज होने से अब उनकी रिहाई मुश्किल नजर आ रही है। इसके लिए पीड़ित किसान पुलिस प्रशासन को दोष दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि शनिवार को न्यायालय में जमानत पर सुनवाई के दौरान किसान परिवार ईश्वर से रिहाई की कामना लेकर हवन यज्ञ में शामिल थे।
विज्ञापन


उन्हें इस घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस प्रशासन किसानों का ध्यान मुद्दे से भटकाने के लिए फिर नामजद कर रहा है।


सोमवार को दामोदरपुरा में 65वें दिन धरना जारी रहा। अध्यक्षता सोहन लाल निषाद ने की। संचालन अमर सिंह धनगर ने किया। क्रमिक अनशन पर सत्यप्रकाश और वीरी सिंह बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम लाल, रामचरन बघेल, दयाल, सुन्ना, देवेन्द्र, ऊदल, सौदान छौंकर, सुंदर छौंकर, गिरवर, शैलेन्द्र निषाद, रामकरन निषाद, जग्गो ठाकुर, आदित्य, रामजीलाल, सुनहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed