फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers climb water tank over grievances in Mathura

Mathura: समस्याओं से नाराज किसान टंकी पर चढ़े, अफसरों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप; बोले- बर्बाद हो रही फसल

Sat, 04 Apr 2026 03:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 04 Apr 2026 03:59 PM IST
सार

मथुरा में समस्याओं को लेकर परेशान किसान टंकी पर चढ़ गए। अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि खेत में जलभराव होने से फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। गांव में पेयजल संकट है। इन समस्याओं के समाधान की ओर कोई ध्यार नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन
Farmers climb water tank over grievances in Mathura
टंकी पर चढ़े किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन तहसील क्षेत्र में समस्याओं का समाधान न होने से नाराज किसानों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। दर्जनों किसान अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिससे प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि वे लंबे समय से जलभराव और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र में जलभराव के कारण सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं कई गांवों में पानी की टंकियां जर्जर या बंद पड़ी हैं, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। 
विज्ञापन


किसानों की मांग है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, खेतों से पानी निकासी की व्यवस्था की जाए, खराब पड़ी टंकियों को दुरुस्त कर चालू किया जाए और फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन किसान जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हैं । इस संबंध में एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बताया कि किसानों से वार्ता की जा रही है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जल निकासी और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा तथा किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed