फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers breathe a sigh of relief due to rain

Mathura News: बारिश से किसानों ने ली राहत की सांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers breathe a sigh of relief due to rain
कंकाली रोड पर बच्चों को पीठ और गोद में उठाकर सड़क पार करते लोग।
मथुरा। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे जिले के किसानों के लिए आखिरकार राहत की फुहारें लेकर बादल बरसे तो उनके चेहरों पर उम्मीद की मुस्कान लौट आई। जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे खरीफ सीजन की फसलों के बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन




बारिश का सबसे अधिक लाभ धान, बाजरा, ज्वार, मक्का और दलहनी फसलों को मिलने की संभावना है। जिन किसानों ने पहले ही बुआई कर दी थी, उनकी फसल की बढ़वार तेज होगी, जबकि जो किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे, उन्होंने भी अब खेतों में बुआई का काम तेज कर दिया है। खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा, जिससे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी। लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश ने खेती में नई उम्मीद जगा दी है। हालांकि वे यह भी मानते हैं कि फसल की बेहतर पैदावार के लिए आगे भी नियमित अंतराल पर बारिश जरूरी है। कृषि उप निदेशक आवेश कुमार सिंह ने बताया कि खरीफ की फसलों को आज की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है। मौसम ने साथ दिया तो इस बार धान, बाजरा, ज्वार और दलहनी फसलों की अच्छी पैदावार होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ब्रज मोहन ने बताया कि आज की बारिश ठीक हुई है। वर्तमान मौसम खरीफ फसलों के लिए अनुकूल है, लेकिन खेतों में जलभराव न होने दें और मौसम के अनुसार कृषि कार्य करते रहें। बारिश ने फिलहाल किसानों के मन में बेहतर फसल और अच्छी आमदनी की उम्मीद जगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed