{"_id":"652adf46eae8df8d000856e4","slug":"farmers-body-found-hanging-from-a-tree-mathura-news-c-160-1-sagr1034-1062-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किसान का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किसान का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव नगला उटावर में एक किसान का शव पेड़ से लटका मिला।
गांव नगला उटावर निवासी वृद्ध किसान दीन मौहम्मद (65) ने खेत में पहले धान की फसल लगाई थी। धान की फसल बर्बाद होने के बाद किसी तरह दूसरी बार खेत में धान की फसल की बुवाई की। बताया गया कि खेत में लगी धान की फसल इस बार भी खराब हो गई, इससे काफी परेशान था।
बताया गया कि शनिवार तड़के वह घर से खेत पर गया और वहां खड़े पेड़ में अपनी साफी का फंदा लगाकर लटक गया। खेत में लगे पेड़ पर शव लटका देखकर लोगों के होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।