फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmers affected by Alhaipur housing scheme appeal to CM

Mathura News: अल्हैपुर आवासीय योजना के प्रभावित किसानों की सीएम से गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers affected by Alhaipur housing scheme appeal to CM
मथुरा। आवास एवं विकास परिषद द्वारा अल्हैपुर आवासीय योजना के लिए अधिगृहीत भूमि को लेकर प्रभावित किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का द्वार खटखटाया है। इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन न करने की बात कही है।
विज्ञापन


परियोजना से प्रभावित किसान डॉ. आरसी शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के 14 मार्च 2023 को दिए गए निर्णय पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि के अधिग्रहण के लिए उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा अधिसूचना 28 अक्तूबर 2006 को जारी की गई थी। अधिसूचना की तिथि से नया भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के आने तक न तो अवार्ड घोषित हुआ और न ही भूमि से कब्जा लिया। जमीन कब्जा कुछ किसानों के पास है। 2019 को परिषद की बोर्ड मीटिंग में किसानों से समझौते के आधार पर भूमि क्रय करने निर्णय लिया गया। इस निर्णय से 50-54 प्रतिशत भूमि क्रय की गई। शेष किसान असंतुष्ट थे। उनमें से लगभग एक दर्जन किसान उच्च न्यायालय की शरण में गए। उनकी ओर से दायर वाद पर 14 मार्च 2023 को निर्णय दिया गया कि अधिगृहीत भूमि का प्रतिकर वितरण नए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अन्तर्गत आता है और 3 माह के अन्दर अवार्ड घोषित करने के निर्देश दिए, लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed