फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer sleeping on farm was beaten to death with brick In Mathura

Mathura News: खेत पर सो रहे किसान को ईंट से कूचकर मार डाला, ट्यूबवेल का पाइप चोरी करने की शिकायत की थी

Tue, 20 Jun 2023 10:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 10:06 PM IST
सार

Mathura News: खेत पर सो रहे किसान की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। परिजन के मुताबिक मृतक ने ट्यूबवेल का पाइप चोरी करने की शिकायत की थी। आरोपी इससे नाराज था। 
 

विज्ञापन
farmer sleeping on farm was beaten to death with brick In Mathura
नौहझील थाना, मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार रात खेत पर सो रहे किसान की ईंट व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिक्रमा कर रहे साधु की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह चोरी की शिकायत करने से नाराजगी बताई जा रही है। इस संबंध में मृत किसान के छोटे भाई ने गांव के ही एक शख्स पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन


घटना नौहझील थाना क्षेत्र के बाघई कटैलिया गांव की है। गांव निवासी प्रेमपाल शर्मा (45) घर से 500 मीटर दूर खेत में स्थित ट्यूबवेल के पास सोए थे। आरोप है कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव का ही एक शख्स वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए प्रेमपाल को पीटा। ईंट और पास ही पड़ी पेड़ की टूटी टहनी से वार कर प्रेमपाल को मार डाला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप चोरी करने की शिकायत से था नाराज

आरोप है कि हमलावर ट्यूबवेल का पाइप चोरी करने की शिकायत से नाराज था। मृतक के छोटे भाई विपिन कुमार ने गांव निवासी एक शख्स पर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जेल भी जा चुका है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं।

हत्या कर शव को घसीटा भी गया

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हमलावर प्रेमपाल के शव को दूसरी तरफ मंदिर तक लगभग पचास मीटर तक घसीटता ले गया। बाद में यहीं पटककर फरार हो गया। उसे ऐसा करते हुए एक साधु ने देखा है। वह ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा कर रहे थे। रात होने के कारण वहीं मंदिर पर रुक गए। वारदात की जानकारी उन्होंने ही बाजना आकर पुलिस चौकी पर दी। 

यह भी पढ़ेंः- स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब

हत्यारोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ रविकांत पाराशर व थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट व पेड़ की टहनी को बरामत किया है। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed