{"_id":"601415708ebc3e32af7ef8f6","slug":"farmer-protest-agricuture-bill-farmer-leader-mathura-news-agr478359855","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता राकेश टिकैत का साथ देगी रालोद : नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता राकेश टिकैत का साथ देगी रालोद : नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
दिल्ली कूच करने से पूर्व पत्रकारों को जानकारी देते रालोद के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थन में रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर कूच करेंगे। अब किसानों पर अत्याचार नहीं सहा जाएगा। यह एलान रालोद के पूर्व उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने किया।
डैंपियर नगर अवागढ़ हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 64 दिन से शांतिपूर्वक चल रहे धरने पर हो रहे अत्याचार को भारत का किसान अब बर्दाश्त नहीं करेगा। अब यह आंदोलन पंजाब, हरियाणा का नहीं रहा, बल्कि समूचे देश के किसान राकेश टिकैत के आंसू देख दुखी हैं। यह आंदोलन नए करवट लेकर आरपार की लड़ाई करने के लिए तैयार है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भानु) जैसे फर्जी संगठनों ने किसान आंदोलन वापस लिया है। ऐसे फर्जी संगठनों की मान्यता तत्काल समाप्त की जाए। शनिवार को सुबह आठ बजे रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। यहां पर टिकैत को मजबूती प्रदान करेंगे। वार्ता में जयवीर सिंह, भगत सिंह जादौन, महेंद्र चौधरी, ताराचंद गोस्वामी, रविंद्र नौहवार, मुकेश प्रधान, शाकिर, कुरैशी, प्रमोद भारतीय मौजूद रहे।