फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer politicion saving rapist

दुष्कर्म के आरोपी का बचा रहे किसान नेता, महिला ने काटा हंगामा

Thu, 21 Jan 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
farmer politicion saving rapist
मथुरा। बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज में धरना दे रहे किसान नेता रामबाबू कटैलिया के सामने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म पीड़ित महिला ने जमकर हंगामा किया। पीड़िता ने आरोप लगाए कि दुष्कर्म के आरोपी को किसान नेता बचा रहे हैं। महिला ने आत्महत्या करने की भी धमकी दी। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को शांत कराकर हटाया। किसान नेता ने इसे पुलिस की साजिश करार दिया।
विज्ञापन

थाना नौहझील के एक गांव निवासी महिला ने रामेश्वर निवासी बाघर्रा कटैलिया के खिलाफ छह जनवरी को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में काफी दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता बृहस्पतिवार का बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज पर पहुंची। यहां धरना दे रहे किसान नेता रामबाबू कटैलिया के सामने पीड़िता ने जमकर हंगामा किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के आरोपी को किसान नेता बचा रहे हैं। इस कारण उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

काफी देर के हंगामे के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को धरनास्थल से हटाया। इस संबंध में किसान नेता रामबाबू कटैलिया का कहना है कि महिला झूठे आरोप लगाकर ग्रामीणों को फंसाती है। महिला के धरनास्थल पर पहुंचने की पूरी साजिश पुलिस की रची है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि दुष्कर्म की पीड़िता ने हंगामा किया है। फिलहाल तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed