फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer IDs of only 40 percent of farmers were made in three and a half months

UP: मथुरा में 40 प्रतिशत किसानों की ही बन पाई फार्मर रजिस्ट्री, इसलिए पिछड़ रहे कृषि विभाग

Tue, 18 Feb 2025 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 01:39 PM IST
सार

मथुरा में 40 प्रतिशत किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री बन पाई है। 60 प्रतिशत किसानों की आईडी बनाना अभी भी कृषि विभाग को भारी पड़ रहा है। 31 मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना विभाग के कठिन परिश्रम है।
 

विज्ञापन
Farmer IDs of only 40 percent of farmers were made in three and a half months
मथुरा। कृषि विभाग के अधिकारी अमानुल्लापुर में ग्राम प्रधानों से फार्मर रजिस्ट्री के बारे में - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में प्रत्येक किसान की फार्मर रजिस्ट्री में आईडी बनाने का कार्य नवंबर 2024 में सर्वे के बाद शुरू कर दिया गया। जिले में साढ़े तीन माह में अब तक 40 प्रतिशत ही किसानों की रजिस्ट्री बन पाई, जबकि 60 प्रतिशत किसानों की आईडी बनाना अभी भी कृषि विभाग को भारी पड़ रहा है। 31 मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना विभाग के कठिन परिश्रम है।
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जिले में 3.11 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बननी है। अभी तक जिले में 1.27 लाख किसानों की आईडी बनी है जो लक्ष्य के 40 फीसदी है। उन्होंने बताया कि इस आईडी में किसानों की प्रत्येक जानकारी जैसे किसान के पास जमीन का ब्योरा, किसान क्रेडिट कार्ड पर लिया गया ऋण, खाद व बीज सहित कृषि संबंधी जानकारी इसमें दर्ज होगी।
विज्ञापन


इस आईडी के बाद किसानों को सरकारी योजना का लाभ, सब्सिडी के लिए कोई कागजात लेकर नहीं चलना पड़ेगा। किसानों को एक कार्ड से ही सभी काम हो जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में बुवाई के समय किसानों को खाद व डीएपी की आवश्यकता होती है। ऐसे में किसान दूसरे की खतौनी लेकर जरूरत से ज्यादा खाद प्राप्त कर लेते थे। ऐसे में कई किसान खाद लेने से वंचित रह जाते थे। ऐसे में अब फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने एक कदम उठाया है। कृषि उप निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक ब्लाॅक में शिविर भी लगाए जा रहे है। तय समय सीमा में किसानों के यूनिक कार्ड बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed