फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Family attacked FIR against six individuals

Mathura News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, छह पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Family attacked FIR against six individuals
नौहझील। थाना क्षेत्र के गांव जरैलिया में घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे के सरिया से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित डिगम्बर ने आरोप लगाया कि 23 जुलाई की सुबह गांव के छह लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता दिनेश, भाई सोनू, मां राजवती और भाभी अंजली को भी पीट दिया। हमले में डिगम्बर और सोनू के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि राजवती के हाथ में चोट लगी।
विज्ञापन

सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि दीपक, सहयंकी, कान्हा, विपिन, पवन तथा एक युवती निवासी जरैलिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed