{"_id":"64a082508cb40373bb04e3a6","slug":"family-absconded-after-cheating-of-58-lakhs-mathura-news-c-29-1-mtr1002-97863-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 58 लाख की धोखाधड़ी कर परिवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 58 लाख की धोखाधड़ी कर परिवार फरार
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा) मकान का 95 लाख में सौदा हो गया। एडवांस में 58 लाख रुपये मिल गए और फिर विक्रेता मकान को किसी और व्यक्ति को बेचकर परिवार के साथ फरार हो गया। धोखाधड़ी का शिकार हुए व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
माधव विलास निवासी अवधेश गौतम ने संत कॉलोनी में ललिता आश्रम के पीछे बने ममता शर्मा के मकान को पांच अप्रैल 2019 में खरीदने का सौदा 95 लाख रुपये में तय किया। इसी दिन टोकन मनी के रूप में 11 लाख रुपये दे दिए। आठ अप्रैल को 35 लाख रुपये चेक द्वारा दिए गए। अवधेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 जून 2019 को 12 लाख और दिए, जिसके बाद सितंबर में रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन जुलाई के पहले सप्ताह से ही पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी की तो पता चला कि उक्त लोग करौली में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं।
अवधेश के अनुसार, इन्होंने घर भी किसी और व्यक्ति को बेच दिया। इनके परिवार से 30 वर्षों से पारिवारिक संबंध था, इसलिए तय हुए सौदा की लिखा पढ़ी नहीं कराई और विश्वास में आकर रकम देता चला गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने ममता शर्मा, गोपेश्वर शरण, कृपा शर्मा, माधवी और श्रीजी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।