फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Families of freedom fighters are not getting water

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को नहीं मिल रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Families of freedom fighters are not getting water
मथुरा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन बूंद-बूद पानी के लिए परेशान हैं। बृहस्पतिवार को उनका बेटा पिता के दस्तावेज लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि पीने का पानी भी सही से उपलब्ध नहीं है ऐसे में हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का तमगा लेकर भी क्या करें।
विज्ञापन

मथुरा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामशरण सिंह के बेटे बृहस्पतिवार कोे डीएम से मुलाकात की। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया। अवगत कराया कि हाईवे स्थित कृष्ण धाम कॉलोनी में पेयजल का संकट है। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार नगर निगम अधिकारियों के चक्कर लगाए हैं। जलकल परिसर में उन्हें ३१ मई को कोई अधिकारी नहीं मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कई चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हमें पीने का पानी भी नहीं मिल सकता तो हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के दस्तावेजों का क्या करें? उन्होंने कहा कि इसे भी जमा करे लें। इस पर डीएम ने तत्काल जल निगम के अधिशासी अभियंता को इस समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर किसान मजदूर नेता ताराचंद गोस्वामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जल निगम को पानी की समस्या दूर करने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। - नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed