फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fake Policeman Caught with Fake ID During Sanatan Padyatra in Mathura Amid Security Alert

UP: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, वर्दी पहनकर घुसा युवक; पुलिस ने दबोच लिया

Fri, 14 Nov 2025 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Nov 2025 12:52 PM IST
सार

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सुरक्षा में सेंध लगाने  की कोशिश की गई। वर्दी पहनकर एक युवक पदयात्रा में घुस गया। उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड मिला है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Fake Policeman Caught with Fake ID During Sanatan Padyatra in Mathura Amid Security Alert
सनातन एकता पदयात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यात्रा के हरियाणा से कोसी की सीमा में प्रवेश करते ही फर्जी पुलिसकर्मी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। संदिग्ध युवक के पकड़े जाने की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं। थाने में पूछताछ की गई तो वह कस्बे का ही युवक निकला। उसके पास से एक फर्जी परिचय पत्र भी मिला है।
विज्ञापन


सनातन यात्रा कोटवन बार्डर से कुछ आगे बढ़ी थी तभी वहां तैनात इंस्पेक्टर रामनिवास को एक युवक मिला। वह भीड़ में घुस रहा था। उसे रोका तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उसने परिचय पत्र दिखाया तो वह फर्जी निकला। इस पर उसे पुलिस बल बुलाकर दबोच लिया गया। कुछ ही देर में पदयात्रा में संदिग्ध के पकड़े जाने की खबर फैल गई। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं। पकड़े गए युवक से पूछताछ की गई तो वह खुद को कोसी के एक जनप्रतिनिधि का सुरक्षाकर्मी बताने लगा। इस पर तस्दीक किया गया तो पता चला कि वह उक्त जनप्रतिनिधि के साथ रहता है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पदयात्रा में पुलिस का फर्जी परिचय पत्र लेकर घूम रहे व्यक्ति को पकड़ा है। वह लालाराम बाग, कोसीकलां निवासी नीरज बघेल है। उसका पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं निकला है। उसने फर्जी परिचय पत्र क्यों बनवाया, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed