{"_id":"620d19a07aa38e3dcc28c8b5","slug":"expressed-displeasure-over-not-starting-medicine-for-tb-patients-mathura-news-mtr5132912116","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी मरीजों की दवा शुरु ना होने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी मरीजों की दवा शुरु ना होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पांच टीबी मरीजों की दवा शुरू न होने एवं 20 मरीजों की बैंक डिटेल न मिलने पर डीटीओ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अधीनस्थों को सुधार के निर्देश दिए हैं। बलदेव केंद्र का भ्रमण कर टीबी मरीजों की प्रगति भी जानी।
बुधवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.संजीव यादव समन्वयक आलोक तिवारी के साथ बलदेव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र प्रभारी डॉ.सोनू चतुर्वेदी, डॉ.नीरज अग्रवाल आदि के साथ चर्चा की। इसके बाद डीटीओ ने टीबी मरीजों के बारे में पूछताछ की कार्ड चेक किए। अपडेशन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पांच मरीजों की दवा शुरू नहीं हुई। 20 मरीजों की बैंक डिटेल नहीं मिली।
क्षेत्रीय वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक ने बताया कि यह मरीज हाल ही के हैं। दवा एवं विजिट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्षेत्र में जनवरी से 35 मरीज मिले हैं। निरीक्षण के दौरान शिव कुमार, आलोक, अनूप, सत्यप्रकाश, योेगेश आदि मौजूद थे। डीटीओ डॉ.संजीव यादव ने बताया कि निरीक्षण रूटीन प्रक्रिया के तहत किया गया है। लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। देश को टीबी से मुक्त कराने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। प्रतिदिन निगरानी की जा रही है।