फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   EVMs reached the strong room under the supervision of officers

अफसरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में पहुंचीं इवीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
EVMs reached the strong room under the supervision of officers
मथुरा। विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारियां मुकम्मल होती जा रही हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का मंडी परिसर में पहुंचना शुरू हो गया है। यहीं से पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम वितरण का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

मथुरा में प्रथम चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में है। यहां की पांचों विधानसभा मथुरा, बलदेव, गोवर्धन, छाता और मांट में 1104 मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान कार्य के लिए ईवीएम को कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूमों में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने यहां ए श्रेणी की 1 से 15 तथा 41 से 45 नंबर तक, बी श्रेणी की 11 से 22 और 42 से 51 तक करीब 41 दुकानों को खाली करवाया है। इन्हीं दुकानों के गोदामों में विधानसभावार स्ट्रांग रूम बनाए गए है। देर रात इन प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को रखे जाने का कार्य किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान से ठीक पहले प्रशासनिक अफसर पीठासीन अधिकारियों को यहीं से ईवीएम मशीन देंगे और पोलिंग पार्टियां मतदान के केंद्र के लिए रवाना होंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय ने बताया कि ईवीएम रखने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed