फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Evidence collected from coaching center and guest house in case of sexual abuse with girl student

Mathura News: छात्रा के साथ यौन शोषण मामले में कोचिंग सेंटर और गेस्ट हाउस से जुटाए साक्ष्य-

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Evidence collected from coaching center and guest house in case of sexual abuse with girl student
वृंदावन (मथुरा)। शहर के एक कोचिंग सेंटर की छात्रा को नशीला पदार्थ का सेवन कराकर उसके अश्लील वीडियो बना दुष्कर्म के मामले की जांच न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने शुरू कर दी है। समिति की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को कोचिंग सेंटर के साथ उस गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया, जहां छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

जांच टीम ने पुलिस से भी अब तक हुई कार्रवाई संबंधी रिकॉर्ड लिए, वहीं मानकों के विपरीत चल रही कोचिंग और अनैतिक कृत्य में लिप्त गेस्ट हाउस को सील करने की सिफारिश की है। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ सदस्य मोहिनी शर्मा, सीमा शर्मा और अंजू शर्मा ने छात्रा के यौन शोषण की पड़ताल शुरू की है। जांच समिति ने शुक्रवार को नगर के सक्सेना कोचिंग सेंटर की पड़ताल की। यहां मानकों की अनदेखी मिली। इसके बाद टीम प्रेम मंदिर के सामने श्रीजी अतिथि गृह पहुंची। यहां रिकॉर्ड में उन्होंने पाया कि जिस 301 नंबर कमरे में छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ ये कमरा किसी और के नाम से दर्ज था। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन

इसके बाद जांच टीम में कोतवाली में आकर पुलिस से अब तक हुई कार्रवाई संबंधी रिकॉर्ड मांगे। समिति के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि छात्रा के अनुसार 20 जनवरी को उसे गेस्ट हाउस में ले जाया गया, यहां साक्ष्य में कमियां मिलने पर पुलिस की मदद से उस व्यक्ति की जानकारी और मोबाइल सीडीआर मांगी गई है, जिसके नाम से यह कमरा बुक किया गया था। बताया कि पहली नजर में कोचिंग सेंटर में अनियमितता और गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य होने की पुष्टि हो रही है। इन दोनों को सील करने की कार्रवाई के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल करने गई टीम ने पकड़े संदिग्ध युवक-युवती
श्रीजी अतिथि गृह में जिस समय न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की टीम पड़ताल कर रही थी, उसी वक्त एक कमरे से उन्होंने संदिग्ध अवस्था में जोड़े को पकड़ा। पहले दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी बता रहे थे, लेकिन पुलिस की पूछताछ में अनैतिक कार्य का मामला खुल गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed