{"_id":"61fa907d8a03954e513e6f7c","slug":"entry-of-vehicles-in-vrindavan-will-be-restricted-on-vasant-panchami-mathura-news-mtr512624540","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर वृंदावन में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर वृंदावन में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। 5 फरवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर वृंदावन में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की है। इसके तहत चार से लेकर छह फरवरी तक वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
पांच फरवरी को वसंत पंचमी पर जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ब्रज की चालीस दिवसीय होली का आगाज होगा। इस दौरान गुलाल की होली भी होगी। इसमें सराबोर होने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। ऐसे में शहर में होने वाले जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने वाहनों की नो एंट्री की व्यवस्था की है। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि बाहर से आने वाले वाहनों का 4 फरवरी की शाम से शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा।
छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क कराया जाएगा, जबकि मथुरा की ओर से आने वाले वाहन दारुक पार्किंग एवं सौ शैय्या अस्पताल के सामने पार्क कराए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को टीएफसी, मंडी स्थल, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन एवं दारुक पार्किंग में पार्क कराने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 6 फरवरी की शाम तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी नाकों, तिराहा-चौराहा, पार्किंग एवं बैरियर पर पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी।