फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Entry of heavy vehicles will be prohibited from Narholi bridge from 23rd

Mathura News: आसपास भी 23 से नरहोली पुल से भारी वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित

Sat, 19 Aug 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 19 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles will be prohibited from Narholi bridge from 23rd
मथुरा। जंक्शन स्टेशन के पास रेलवे की तृतीय लाइन के कार्य के लिए आरसीसी बॉक्स पुसिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण 23 अगस्त से 04 अक्तूबर तक नरहोली पुल से भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे के आरवीएनएल (आगरा) उप महाप्रबंधक सिविल पीके शर्मा ने बताया कि कार्य नरहोली पुल से वाहनों के डायवर्जन के लिए पुलिस प्रशासन पिछले काफी समय से योजना तैयार करने में लगा हुआ था जो कि पूर्ण हो गई है। उन्होंने बताया कि दोनों ओर के हल्के वाहनों को एक ओर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि नरहोली पुल राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर है और यहां से एक मिनट में सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में वाहनों को डायवर्जन करना और दोनों ओर के वाहनों को एक ओर से निकालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। साथ ही शहर के लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्य रेलवे का है और राष्ट्रीय राजमार्ग एनएचएआई का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के कर्मचारी वाहनों के आवागमन को सुचारू कराने का कार्य करेंगे। पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षा देने का कार्य करेगी ताकि कोई वाहन चालक किसी अधिकारी या कर्मचारी के साथ बदसलूकी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed