{"_id":"680d2d21944ba624730ab3ca","slug":"enthusiasm-and-passion-shown-in-kho-kho-mathura-news-c-29-1-mtr1013-387702-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सभी संस्करण... खो-खो में दिखाया जोश और जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सभी संस्करण... खो-खो में दिखाया जोश और जज्बा
विज्ञापन
मथुरा। खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ करते कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज व अन्य।
- फोटो : mathura
मथुरा। महावन क्षेत्र के रमणरेती मार्ग स्थित श्रीगुरु कार्ष्णि इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय 7 ब्लाक खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार देर शाम हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, उड़ीसा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीमों के खिलाड़ियों ने जोश और जज्बा दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खेलो रमणरेती क्लब के अध्यक्ष कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज, एसडीएम आदेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। श्रीगुरु कार्ष्णि इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, बीएसए काॅलेज के प्राचार्य डॉ.ललित मोहन शर्मा, सेवानिवृत्त सीडीओ आरएस गौतम, खो-खो इंडिया के सचिव संतोष पाल, 7 ब्लाक खो-खो उपाध्यक्ष विजयानंद महापत, चिनमन कुमार जोशी, सुमेंद्र कुमार मोहनती, प्रमोद सारस्वत, डॉ. प्रदीप त्रिवेदी, पुष्पेंद्र कुमार, अमित कुमार, मनीष माली आदि मौजूद रहे।
इन टीमों के मध्य हुआ मुकाबला
प्रतियोगिताओं में झारखंड व गुजरात के मध्य हुए मुकाबले में गुजरात के खिलाड़ी विजयी रहे। उड़ीसा व उत्तर प्रदेश में उड़ीसा की टीम, दिल्ली व गुजरात में गुजरात, झारखंड व उड़ीसा में उड़ीसा, दिल्ली व पश्चिम बंगाल में हुए मुकाबले में दिल्ली की टीम विजयी रही। इसी तरह गुजरात-महाराष्ट्र में गुजरात की टीम, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश, गुजरात व उत्तर प्रदेश में गुजरात, उड़ीसा व चंडीगढ़ में उड़ीसा, बिहार व उड़ीसा में उड़ीसा, महाराष्ट्र व दिल्ली में दिल्ली, उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश, बिहार व महाराष्ट्र में बिहार और दिल्ली व बिहार की टीमों के बीच हुई खो-खो प्रतियोगिता में बिहार की टीम विजयी रही।