फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Entered the house, tore the clothes of the minor, beat tEntered the house, tore the clothes of the minor, beat the mother on protesthe mother on protest

Mathura News: घर में घुस नाबालिग के कपड़े फाड़े, विरोध पर मां को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Entered the house, tore the clothes of the minor, beat tEntered the house, tore the clothes of the minor, beat the mother on protesthe mother on protest
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक गली में दिनदहाड़े घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट और अश्लीलता के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

छत्ता बाजार की एक गली में रहने वाली महिला के घर में घुसे दो नामजदों और अज्ञातों ने उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। उसके बाद खींचकर कमरे में ले जाकर अश्लीलता की। बेटी को बचाने के लिए मां ने विरोध किया तो उससे मारपीट तक कर डाली। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग खड़े हुए। बेटी की अस्मत लूटने से तो बच गई। मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आर्य समाज रोड के गिरिराज बर्तन भंडार के व्यवसायी दीनदयाल और उनके बेटे अजय के अलावा तीन अज्ञातों के खिलाफ मारपीट, अश्लीलता समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश की तो एक हत्थे चढ़ गया। इसके अलावा पिता-पुत्र की तलाश में टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा फरार पिता और पुत्र की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। सीसीटीवी के माध्यम से अज्ञातों की भी पहचान जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed