फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   enquiry in child labour case in mathura

बाल मजदूरीः सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

Fri, 19 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 19 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
enquiry in child labour case in mathura
जब शहर में शोर हुआ तो अफसरों की भी नींद टूटी। अमर उजाला में शुक्रवार को ‘सीडीपीओ दफ्तर में डेढ़ रुपये के बाल मजदूर’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का सीडीओ ने संज्ञान लिया। बाल मजदूरी कानूनन अपराध है, यह कहते हुए उन्होंने मामले की जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन


बता दें कि जिला पंचायत परिसर स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी देहात के कार्यालय में ट्रकों से पंजीरी के बोरे उतारने का काम बच्चों से करवाने का मामला सामने आया था। अमर उजाला में 19 जून के अंक में पेज दो पर यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसमें बताया गया था कि सीडीपीओ देहात के दफ्तर में यह पंजीरी बच्चों के पोषण के लिए आती है।
विज्ञापन


इनके बोरे ट्रक से उतारने के लिए बच्चों को लगाया गया था। इतना ही नहीं ट्रक से बोरा उतारने के लिए मिलने वाली दो रुपये प्रति बोरा मजदूरी में से 50 पैसे कमीशन देने के बाद बच्चों को मजदूरी मिल रही थी। पूरा प्रकरण सीडीपीओ देहात कार्यालय में मौजूद संबंधित अफसर, लिपिक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सामने था लेकिन सब मौन थे। इसके बारे में जब प्रभारी डीपीओ अनिल दता से पूछा गया तो वे विभागीय लोगों के बचाव में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी ने खबर का संज्ञान लेने के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसडीएम करेंगे और दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि बाल मजदूरी कानूनन अपराध है। यह मामला तो सरकारी दफ्तर का है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सरकारी अधिकारी या फिर प्राईवेट फर्म जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed