फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Engineers of Irrigation Department engaged in cleaning the silt

सिंचाई विभाग के इंजीनियर सिल्ट साफ करने में जुटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Engineers of Irrigation Department engaged in cleaning the silt
मथुरा। जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव के गुरुभाई राजनारायण शुक्ला ने रामवृक्ष के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए सीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दिए गए प्रार्थनापत्र में उसने बुलेरो सवार अज्ञात पुलिसकर्मियोें पर अपरहण कर गायब करने या फिर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजनारायण शुक्ला निवासी मिसरौलिया दुर्वासा जिला बस्ती की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार वर्ष 2014 में जवाहर बाग में रामवृक्ष यादव निवासी गांव रायपुर बागपुर थाना मरदह जिला गाजीपुर अपने गुरु जय गुरुदेव का मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए धरने पर बैठे थे। उन्हें हटाने के लिए केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, मथुरा प्रशासन और जयगुरुदेव के अनुयायियों ने दो जून 2016 को हमें हटवाने के लिए हम लोगों पर गोली चलवाईं।
विज्ञापन

बचने के लिए मैं तथा हरनाथ सिंह ,विवेक यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, अमित गुप्ता तथा रामवृक्ष भागे। इसी दौरान पुलिस लाइन के पास बुलेरो सवार कुछ पुलिस वाले राम वृक्ष यादव को गाड़ी जबरन डाल कर ले गए। उन्हें न तो आज तक जेल भेजा है ना ही पेश किया है। हम लोग पुलिस से जानकारी करते रहे, लेकिन हमें कोई भी जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम जानना चाहते हैं कि रामवृक्ष यादव पुलिस की अभिरक्षा में है या फिर उसकी हत्या कर दी गई है। राजनारायण ने अदालत से अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की मांग की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामवृक्ष यादव के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि राजनारायण की ओर से अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
---
अभी तक सीबीआई का इंतजार कर रहे थे
राजनारायण ने बताया कि इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। इसलिए हमें उम्मीद थी कि सीबीआई कुछ करेगी। लेकिन सीबीआई ने कुछ नहीं किया। इसलिए हमें अब न्यायालय की शरण में आना पड़ा है।

-
रामवृक्ष यादव को पुलिस ने बताया था मृत
जवाहर बाग में धरना प्रदर्शन करने वाले रामवृक्ष यादव को पुलिस ने मृत बताया था। एक शव की पुलिस ने रामवृक्ष यादव के साथी हरनाथ से पहचान भी कराई थी। बाद में हरनाथ ने बताया था कि उससे पुलिस ने जबरदस्ती शिनाख्त कराई थी। रामवृक्ष यादव के इस शव की डीएनए की जांच भी कराई गई थी। लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। जयगरुदेव पेट्रोल पंप पर हमले के मामले में वांछित रामवृक्ष यादव के नाम वारंट भी निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed