फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Encroachments were removed from canal land near Sanjay Nagar.

Mathura News: संजय नगर के पास नहर की जमीन से हटाए अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Encroachments were removed from canal land near Sanjay Nagar.
मथुरा। सिंचाई विभाग की टीम ने रविवार को भी गणेशरा और संजय नगर के नजदीक नहर की कब्जाई गई जमीन से अनावासीय कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 600 मीटर भूमि से कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर सिंचाई विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रविवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। मजिस्ट्रेट पंकज यादव की देखरेख में पुलिस बल के साथ गणेशरा मार्ग पर सिंचाई विभाग की भूमि बनाईं गईं दीवारें को ढहाया गया। इस दौरान पशुओं के बाड़े और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली। अधिशासी अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कार्रवाई जारी है। स्थायी अतिक्रमण पुनर्वास योजना के बाद हटाए जाएंगे, लेकिन अस्थाई कब्जों को जल्द से जल्द पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

यह है मामला
19 जनवरी को सिंचाई विभाग ने संजय नगर राधा नगर आदि स्थान पर सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए 261 मकान पर लाल निशान और नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की थी। 15 किलोमीटर लंबी ड्रेनेज (मथुरा एस्केप) पर लगभग साढे़ तीन किलोमीटर के दायरे में लोगों ने अवैध कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed