फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Encroachments on Municipal Corporation land to be removed

Mathura News: नगर निगम की जमीनों से हटेगा अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Encroachments on Municipal Corporation land to be removed
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की भूमि और संपत्तियों की सुरक्षा, सत्यापन को लेकर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने नजूल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में नजूल विभाग के प्रभारी व अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, सभी राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने सभी राजस्व निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर संपत्तियों की पहचान व सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही हर संपत्ति पर नगर निगम मथुरा-वृंदावन की संपत्ति का बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे तुरंत ध्वस्त कराया जाए और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम की सभी संपत्तियों के अभिलेख अद्यतन रखें और नियमित निरीक्षण करें। समन्वित कार्ययोजना के तहत सरकारी भूमि का संरक्षण और समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed