फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Emphasis on spreading information related to Waqf law to the public

Mathura News: वक्फ कानून से जुड़ी जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on spreading information related to Waqf law to the public
कार्यालय पर जनजागरण अभियान पर चर्चा करते भाजपा पदाधिकारी।
मथुरा। वक्फ कानून से जुड़ी जानकारियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपाई जनजागरण अभियान पर जोर दे रहे हैं। रविवार को अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने वक्फ कानून पर जोर दिया।
विज्ञापन


पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक होगा। यूपीए सरकार ने वक्फ के अधिकारों को कमजोर कर दिया था। इसमें पारदर्शिता की कमी और हितधारकों की चिंताओं को नजरअंदाज करने के साथ ही बिना किसी नियम कानून के फैसले लिए गए थे। भाजपा सरकार में इन खामियों को दूर किया गया है।
विज्ञापन


दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गुलाम मोहम्मद ने नए वक्फ कानून की नीतियों पर जोर दिया। कहा कि कानून विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने वक्फ से जुड़ी जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने को कहा। अमन ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एसएल अल्वी, रहीश, अल्तमज निजाम, भगत सिंह जादौन और सत्यपाल चौधरी आदि अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed