{"_id":"6658abd25d3602e71c045149","slug":"eleven-devotees-from-mathura-injured-in-jammu-accident-lot-of-crying-in-houses-when-information-received-2024-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू हादसा: मथुरा के 11 श्रद्धालु घायल, एक परिवार के चार... तो दूसरे के आठ लोग घायल; दहशत में घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू हादसा: मथुरा के 11 श्रद्धालु घायल, एक परिवार के चार... तो दूसरे के आठ लोग घायल; दहशत में घरवाले
Thu, 30 May 2024 10:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 May 2024 10:50 PM IST
सार
जम्मू हादसे में मथुरा के 11 श्रद्धालु घायल हो गए। एक परिवार के चार तो दूसरे परिवार के आठ लोग घायल हुए हैं। खबर मिली तो घरवाले दहशत में हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद आपस में चर्चा करते गांव के लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा से करीब 20 लोग वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जम्मू गए थे। इनकी बस खाई में गिर जाने से हादसा हो गया। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिली तो घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। परिजन मौके के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बलदेव थाना क्षेत्र नगला लोका और दौलतपुर गांव से करीब 18-20 लोग जम्मू के वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर गए थे। इसमें पुरुष व महिलाएं शामिल हैं। बस गुरुवार दोपहर 12 बजे पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के टूंगी मोड़ पहुंची। यहां से जम्मू से शिवखौड़ी धाम जाते समय हादसा हो गया। बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
खबर मिली तो घर के लोगों ने अपने-अपने परिजन की जानकारी लेनी शुरू कर दी। कई लोगों से बात हुई, कई लोगों से बात नहीं हो सकी। जिन लोगों से बात नहीं हो सकी उनके परिजन चिंतित हैं। जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुट गया। लोगों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
गांव व घर के लोग मौके के लिए रवाना हो गए। यात्रा में गए रणवीर और उनकी पत्नी अमरवती के बेटे सोनू ने बताया कि उनके परिवार से रघुवीर सिंह (70), नीलम देवी (37), अजीत, प्रणव पन्नू, संगीता और उनका लड़का व लड़की, गीता, जितिन गए हैं।